AP EAMCET Counselling Update 2025: APEAMCET राउंड 1 परिणाम जारी; अधिक जानकारी के लिए देखें आगे की प्रक्रिया।

AP EAMCET Counselling Update 2025: APEAMCT राउंड 1 के सीट आवंटन का परिणाम प्रकाशित किया गया है। इसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेज में रिपोर्ट करनी होगी। EAMCET परीक्षा कृषि, इंजीनियरिंग और चिकित्सा में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।






AP EAMCET Counselling Update 2025: APEAMCT राउंड 1 के सीट आवंटन का परिणाम प्रकाशित किया गया है। कैंडिडेट्स जो अपने परिणामों को देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। सीट आवंटन मेरिट, श्रेणी और कोटा (जैसे खेल कोटा और जाति आधारित कोटा) पर आधारित होगा। EAMCET परीक्षा कृषि, इंजीनियरिंग और चिकित्सा में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। 

AP EAMCET Counselling 2025 Important Dates: नोट कर लें महत्वपूर्ण तारीख

23 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक, कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से रिपोर्ट करना होगा। सभी कैंडिडेट्स कॉलेज में अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित हों। ध्यान रहे कि दोनों पक्षों की रिपोर्टिंग आवश्यक है। ऐसे में, कैंडिडेट्स को दोनों कॉलेज में रिपोर्टिंग और ऑनलाइन रिपोर्टिंग दोनों में भाग लेना होगा। 4 अगस्त 2025 को कक्षा शुरू होगी।


EAMCET Exam: ईएएमसीईटी क्या है?

EAMCET (इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लागू होती है। यह एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से कृषि, इंजीनियरिंग और चिकित्सा में दाखिला लिया जा सकता है।


AP EAMCET Result 2025 steps To Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • यहां होम पेज पर AP EAMCET काउंसलिंग रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें 
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा 
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

Comments