UPSC NDA और CDS परीक्षा: आज से एनडीए, सीडीएस और एनए परीक्षा फॉर्म में सुधार हुआ है; प्रक्रिया को यहां देखें।

UPSC NDA और CDS परीक्षा: यूपीएससी की CDS और NDA परीक्षा के आवेदन फॉर्म में आज से सुधार किया जा सकता है। UPSC ने करेक्शन विंडो खोली है। ये विवरण देखें:





UPSC NDA और CDS परीक्षा: यदि आप भी इस बार NDA, NA या CDS II परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो ये खबर आपके लिए है। 7 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए, एनए-II और सीडीएस-II परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोला। फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स upsconline.nic.in नामक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

UPSC NDA And CDS Exam: कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार 

कैंडिडेट्स आज (7 जुलाई 2025) सुबह 10 बजे से 9 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक अपने फॉर्म को सुधार सकते हैं। समय सीमा के भीतर फॉर्म को सुधार करें। समय खत्म होने पर लिंक बंद हो जाएगा।

UPSC NDA And CDS Exam Schedule: परीक्षा का शेड्यूल 

UPSC CDS-II परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को तीन शिफ्ट में करेगा। साथ ही एनडीए एवं एनए-II, 2025 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को होगी।


UPSC NDA And CDS: ऐसे करें फॉर्म में सुधार 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.

इसके बाद होमपेज पर ‘UPSC NDA & NA, CDS Exam II 2025 Correction Window’ लिंक पर

इसके बाद लॉगिन करें और फॉर्म में सुधार करें 

इसके बाद करेक्शन फॉर्म में सुधार करें 

अब फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

UPSC CDS (II) Exam 2025: वैकेंसी डिटेल्स 

इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरान- 100 पद

इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला 26 पद

एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Men) – 276 पद

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Women) – 19 पद 

UPSC NDA: वैकेंसी डिटेल्स 

आर्मी- 208 (10 महिला पद)

नेवी- 42 (5 महिला पद)

एयर फोर्स-  फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद) 

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)

नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 36 (4 महिला पद)

Post a Comment

Previous Post Next Post